ज्ञात रहे कि 26 अगस्त 2017 को पूर्वी लेबनान के जरूद उर्साल की पहाड़ियों को आतंकियों से स्वतंत्र कराया गया था। यह लेबनान की रणनैतिक पहाड़ियां हैं और इनकी स्वतंत्रता ज़ायोनी शासन के चंगुल से दक्षिणी लेबनान की स्वतंत्रता से कम नहीं है।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि मैं इस विजय पर लेबनानी राष्ट्र और सीरियाई जनता को भी बधाई देता हूं क्योंकि यह युद्ध में सीरिया में जारी युद्ध का ही हिस्सा था।
उनका कहना था कि हमने अतीत में क्षेत्र के विभाजन की योजना का मुक़ाबला किया और उन लोगों को याद करें जिन्होंने आतंकवादियों की मदद की, उन्हें हथियार दिया, उनसे उम्मीद लगाए रखी और राजनैजिक मंच पर उनका बचाव किया।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि युद्ध के आरंभ में ही सीरिया की सेना और प्रतिरोध के कंधों पर यह ज़िम्मेदारी थी क्योंकि तब लेबनानी सेना को कार्यवाहियों से रोक दिया गया था।
उनका कहना था कि दाइश, अमरीका के लिए इराक़ में अपने सैनिकों की भूमिका को दोबारा पुनर्जीवित करने का बहाना था और अब वह अपने सैनिकों को इराक़ में बाक़ी रखने के लिए इस आतंकी गुट को दोबारा पुनर्जीवित करने के प्रयास में है।
उनका कहना था कि अमरीकियों ने दाइश को पैदा किया और अब उसकी रक्षा कर रहे हैं। उनका कहना था कि अमरीका इस गुट से लाभ उठा रहा है और दाइश का ख़तरा यथावत बाक़ी है।